सौतन को देख आगबबूला हुई बिवी, पति के सामने सौतन को जुतों की माला पहना निर्वस्त्र कर घुमाया, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड के दुमका जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। रानीश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव प्रकाश का कहना है कि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि मसानजोर की रहने वाली महिला की शादी रानीश्वर के गांव के रहने वाले माणिक मिर्धा से हुई थी। छह महीने पहले ही माणिक मिर्धा और कुलुगू गांव की विवाहित महिला के बीच प्रेम की खबर सामने आयी। इसके बाद एक महीने पहले ही दोनों पश्चिम बंगाल चले गए थे।

माणिक मिर्धा और महिला बुधवार शाम गांव वापस लौटे। इस दौरान माणिक की पत्नी व घर के अन्य लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला को निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर सार्वजनिक तौर पर गांव में घुमाया। महिला का आरोप है कि उसके पास से 25 हजार रुपये भी छीन लिए गए।

पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर जिन 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है वे सब माणिक मिर्धा के परिवार के ही हैं। इसमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है।

 

Share This Article