बिहार में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में हीट वेव और लू का अलर्ट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में हीट वेव और उमस की चेतावनीबिहार में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण और पश्चिमी जिलों के लिए हीट वेव और गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की है। विभाग का अनुमान है कि अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में रात के समय भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल होगा।मौसम विभाग ने विशेष रूप से कैमूर, रोहतास, बक्सर और औरंगाबाद में दिन में लू और रात में भारी उमस की संभावना जताई है। वहीं पटना, गया, जहानाबाद, सारण और गोपालगंज में भी आद्रता के कारण भारी गर्मी पड़ने की चेतावनी दी गई है। हालांकि इन जिलों में धूप उतनी तीव्र नहीं होगी।

तापमान में और वृद्धि की आशंका

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 से 25 अप्रैल तक दक्षिण और पश्चिमी बिहार में लू और हीट वेव के प्रकोप के साथ तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कहां कितना रहा तापमान?

मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिली। गया में सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि डेहरी और बक्सर में यह 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। औरंगाबाद (41.2), गोपालगंज (41.02), और शिवहर (41) में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिला।पटना में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा, वहीं सीवान, छपरा, वाल्मीकि नगर और मोतिहारी जैसे इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

उत्तरी जिलों में आंशिक राहतराज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में कुछ राहत देखने को मिली। अररिया में सबसे कम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में बारिश की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिम चंपारण और गोपालगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article