सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 लड़कियों को कराया रिहा; ओडिशा की लड़की भी बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार पुलिस के तरफ से इन दिनों लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अरवल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस टीम ने एक रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर सात लड़कियों को बरामद किया है। दरअसल, अरवल पुलिस टीम को यह सुचना मिली थी कि यहां जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में ओडिशा की लड़की को जबरदस्ती रखकर उसके साथ मारपीट किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने टीम गठन कर छापेमारी कराई गयी।

जिसमें जनकपुरधाम रेड लाइट एरिया से सात लड़कियों को बरामद किया गया है। सभी को सदर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। लड़की किसके यहां रहती थी, क्या करती थी, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा विस्तार से जांच की जा रही है। यह छापेमारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया।

आपको बताते चलें कि,छापेमारी टीम में महिला थानाध्यक्ष, सदर थानाध्यक्ष एवं बाल संरक्षण इकाई के सभी पदाधिकारी शामिल थे। जनकपुरधाम रेड लाइट एरिया में औचक छापामारी के बाद लड़कियां इधर से उधर भागते दिखी। कुछ देर के लिए रेड लाइट एरिया में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। पुलिस की कार्रवाई के बाद जनकपुरधाम एरिया में बाहर से आई लड़कियों में दहशत कायम हो गया है।

Share This Article