News PR Live
आवाज जनता की

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे, 15 मिनट तक हुई बातचीत, ड्रग्स मामले में कई दिनों से जेल में बंद हैं बेटे आर्यन

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। क्रूज ड्रग्स केस में काफी दिनों से जेल में बंद आर्यन खान से मिलने आज उनके पिता बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जेल पहुंचे हैं। बता दें कि ड्रग्‍स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान से मिलने के लिए उनके पिता शाहरुख खान आज आर्थर रोड जेल पहुंचे। आर्यन की गिरफ्तारी के बाद वह पहली बार अपने बेटे से मुलाकात के लिए पहुंचे थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

कल ही आर्यन खान की बेल मुंबई सेशंन्स कोर्ट द्वारा रिजेक्ट कर दी गई थी। आर्यन पिछले कई दिनों से ड्रग्स मामले में जेल में बंद हैं। उनके वकील पूरी कोशिश कर रहे उन्हें जेल से निकालने की पर अभी तक सफलता नहीं मिली है। एनसीबी का कहना है कि उनके पास आर्यन खान के चैट से जुड़े कई सबूत हैं। आर्यन खान के साथ मुनमुन और एक अन्य भी इस केस में आरोपी हैं।

वहीं आर्यन खान की बेल को नामंजुरी मिलने के बाद लआज पहली बार पिता उनसे मिलने जेल पहुंचे। शाहरुख यहां ज्यादा देर नहीं रुके और सिर्फ 15 मिनट में ही वापस लौट गए। उन्हें ग्रे टी-शर्ट और चश्मा लगाए देखा गया। इससे पहले बुधवार को मुंबई सेशन कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने 18 पन्नों में दिए आदेश में कहा कि पहली नजर में देखने पर पता चलता है कि आर्यन खान के खिलाफ सबूत हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.