CM नीतीश की मौजूदगी में नए MLC कल लेंगे शपथ, विधान परिषद की एनेक्सी सभागार में तीन बजे समारोह

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार विधान परिषद चुनाव का परिणाम आने के बाद कल तीन बजे नव निर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में 24 विधान पार्षदों को सोमवार को परिषद की सदस्यता दिलाई जाएगी। विधान परिषद की एनेक्सी सभागार में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे। विधान परिषद सचिवालय ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए सूचित कर दिया है।

निर्वाचित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं..

पटना से कार्तिक कुमार (राजद), पूर्वी चंपारण से महेश्वर प्रसाद सिंह (जदयू), वैशाली से भूषण कुमार (रालोजपा), सारण से सच्चिदानंद राय (निर्दलीय), सीवान से विनोद कुमार जायसवाल (राजद), गोपालगंज से राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू (भाजपा), प. चम्पारण से सौरभ कुमार (राजद)। इसके अलावा मधुबनी से अंबिका गुलाब यादव (निर्दलीय), पूर्णिया, अररिया व किशनगंज से डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल (भाजपा), कटिहार से अशोक कुमार अग्रवाल (भाजपा) हैं।

वहीं नालंदा से रीना देवी (जदयू), गया, जहानाबाद व अरवल से कुमार नागेंद्र (राजद), औरंगाबाद से दिलीप सिंह (भाजपा), नवादा से अशोक कुमार (निर्दलीय), भोजपुर व बक्सर से राधाचरण साह (जदयू), रोहतास व कैमूर से संतोष सिंह (भाजपा), सीतामढ़ी और शिवहर से रेखा कुमारी (जदयू), दरभंगा से सुनील चौधरी (भाजपा), समस्तीपुर से तरुण कुमार (भाजपा), मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा से अजय कुमार सिंह (राजद), बेगूसराय और खगड़िया से राजीव कुमार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), सहरसा, मधेपुरा व सुपौल से अजय कुमार सिंह (राजद), भागलपुर व बांका से विजय कुमार सिंह (जदयू), बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।

Share This Article