बिहार पुलिस ने छापेमारी के दौरान नष्ट किए 30 लीटर चुलाई शराब, तस्करी में शामिल एक महिला भी गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा में जहरीली शराब से एक दर्जन मौत के बाद भी राजगीर के जंगलों में धड़ल्ले से देसी शराब का निर्माण किया जा रहा। आश्चर्य तो यह है कि जिम्मेवार विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी। जबकि बिभाग ड्रोन उड़ाकर शराब बरामदगी का दावा कर रहा था। मीडिया के माध्यम से राजगीर के वन क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब निर्माण की सूचना मिलने पर डीएम शशांक शुभंकर ने त्वरित संज्ञान लिया।

पुलिस, उत्पाद एवं वन विभाग के पदाधिकारियों को फ़ौरन कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, उत्पाद अधीक्षक नालंदा तथा वन विभाग के पदाधिकारियों के नेतृत्व में राजगीर के महादेव कोला पहाड़ी के वन क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापामारी के क्रम में लगभग 2 हजार लीटर अवैध किण्वित जावा महुआ, 30 लीटर चुलाई शराब स्थल पर ही विनष्ट किया गया। इस दौरान अवैध शराब के निर्माण में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article