शरद पूर्णिमा पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, कहा- शरद पूर्णिमा का चंद्रमा आपके जीवन में शांति, शीतलता व समृद्धि का अमृत लेकर बरसे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज देशभर में शरद पूर्णिमा व्रत है। इस मौके पर जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही मां लक्ष्मी से कामना किया कि शरद पूर्णिमा का चंद्रमा प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, शीतलता व समृद्धि का अमृत लेकर बरसे। सभी के जीवन में प्रकाश फैलाकर, नए उत्साह, नए उमंग एवं जागृति का संचार करें यही मंगकामना की है।

आपको बता दें कि शरद पूर्णिमा कुछ जगहों पर कल यानी 19 अक्टूबर, मंगलवार और कुछ जगहों पर आज यानी 20 अक्टूबर को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन निकलने वाला चांद 16 कलाओं से युक्त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। ऐसा कहते हैं कि 16 कलाओं से युक्त मनुष्य ही सर्वोत्तम पुरूष माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन का विधान होता है। इस दिन खीर खाने का भी विधान होता है। कहते हैं रात भर चंद्र की रोशनी के नीचे रखी खीर खाने से सभी रोगों का नाश होता है।

आज रात्रि के प्रहर में माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा विधि विधान से की जाएगी। दोनों की कृपा से आपके जीवन में धन, सुख, समृद्धि और वैभव प्राप्त होगा। आज शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा औषधीय गुणों से युक्त होता है। आज रात खुले आसमान के नीचे खीर रखने और उसे खाने की भी परंपरा है।

Share This Article