News PR Live
आवाज जनता की

लालू से मिलाया शरद यादव ने हाथ, RJD में अपनी पार्टी LJD का किया विलय

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में आज विलय हो गया। आज दिल्ली स्थित शरद यादव के आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में उनकी पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय हो गया। शरद यादव के साथ तेजस्वी यादव और उनकी बड़ी बहन मीसा भारती के साथ-साथ आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी से लेकर उदय नारायण चौधरी तक इस मौके पर मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

जेडीयू से अलग होकर शरद यादव ने 2018 में अपनी पार्टी का गठन किया था। स्थापना के बाद से इस दल ने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। शदर यादव ने 2019 का लोकसभा चुनाव खुद आरजेडी के टिकट पर मधेपुरा से लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2020 का विधानसभा चुनाव उनकी बेटी सुहासिनी यादव ने बिहारीगंज सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा था।

बता दें कि आरजेडी में अपने दल के विलय की घोषणा शरद यादव ने एक ट्वीट में की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी कोशिश आज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत विपक्ष खड़ा करने की है। उनका कहना था कि वो इस दिशा में बहुत लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने समान विचारधारा वाली पार्टियों की एकता पर बल दिया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.