शत्रुघ्नश सिन्हा ने कह दी बड़ी बात: नीतीश कदावर और मजबूत नेता, 2024 में पीएम का चेहरा तो हो ही सकते हैं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना बिहार में सत्तान का समीकरण बदल चुका है। नीतीश कुमार अपने सात नए सहयोगी दलों के साथ सत्ता पर काबिज हो गए हैं। राजभवन में 8वीं बार वो मुख्ययमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार की बदली सियासत पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद और बॉलीवुड एक्टदर शत्रुघ्न सिन्हाव ने तेजस्वीस यादव और नीतीश कुमार की तारीफ की है। शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्नह सिन्हाे ने तेजस्वीद यादव को यूथ आइकॉन बताया है। तृणमूल सांसद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए उचित दावेदार हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा। ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं के लिए आइकॉन हैं। आज जो भी हो रहा है वह बिहार की बेहतरी के लिए हो रहा है। दिल्ली के लोगों ने बिहार के लिए इतने वायदे किए, लेकिन बिहार को सिर्फ लॉलीपॉप दिखाया गया। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के बावजूद उनको हमेशा अपमानित करते रहे। बीजेपी चाहती थी कि सांसें नीतीश कुमार की हों लेकिन धड़कनों पर दिल्ली सरकार का कब्जाा रहे। शत्रुघ्न सिन्हाो ने कहा कि बिहार में जो कुछ भी हुआ बेहतर हुआ है और इस बेहतरी की उम्मीद पहले से थी

ज्ञात हो कि शत्रुघ्न सिन्हा पहले बीजेपी में ही थे। मतभेद होने पर उन्हों ने पार्टी छोड़ दी थी। अब वह आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। बिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही फिर से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी और धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, अब उसका माकूल जवाब भी दिया जाने लगा है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा पटना पहुंचे और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा में पीएम चेहरा भी हो सकते हैं। वह मजबूत और कद्दावर नेता तो हैं ही अगर देश की जनता ने चाहा तो वह प्रधानमंत्री बनने के लायक भी हैं।

Share This Article