शिवहर : 21 साल की उम्र में अनुष्का कुमारी बनी सबसे कम उम्र की मुखिया, बेंगलुरू से पढ़ रही हैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार पंचायत चुनाव 2021 से लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर उभरकर सामने आई है। एक युवती सबसे कम उम्र की मुखिया बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये रिकॉर्ड शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत के अनुष्का कुमारी ने बनाया है। जिले के कुशहर पंचायत के लोगों ने अनुष्का कुमारी को अपना मुखिया चुना है जो सिर्फ 21 साल की हैं। उन्होंने मुखिया पद का चुनाव 287 वोटों से जीता है। इस जीत के बाद बिहार में बने इस रेकॉर्ड की चौतरफा चर्चा है। नवनिर्वाचित मुखिया अनुष्का कुमारी को 2625 मत प्राप्त हुए तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी रहे रीता देवी को 2338 मत प्राप्त हुआ। अनुष्का कुमारी ने अपने जीत का श्रेय जनता को दिया है। आपको बता दें कि अनुष्का कुमारी बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके पंचायत का चुनाव लड़ी थीं। युवा होने के साथ-साथ वे सबसे कम उम्र की मुखिया हैं।

उन्होंने बताया है कि क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं। इन समस्याओं और भ्रष्टाचार को दूर करने को लेकर वह पंचायत चुनाव लड़ी थीं। पंचायत की जनता ने जो भरोसा करके जिताया है, उसे कभी मैं टूटने नहीं दूंगी। वह बेंगलुरु में रहकर पढ़ाई करती थी। हिस्ट्री ऑनर्स से बैचलर डिग्री हासिल की है और आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। नवनिर्वाचित मुखिया अनुष्का कुमारी अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा है कि जिस भी क्षेत्र में आप काम करते हैं। उस क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करना चाहिए। अनुष्का अपने दादा को आदर्श मानती हैं। अनुष्का के पिता सुनील सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य हैं।

Share This Article