सीवान में दरोगा ने लड़की को घर से भगाकर रचाया प्रेम विवाह, परिजन बोले- पुलिस वाले ही लड़की को भगा कर रचा रहे शादी रक्षा क्या करेंगे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सीवान में दरोगा ने लड़की भगाकर मंदिर में शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक महाराजगंज थाना इलाके में यह घटना हुई है। दरोगा युवती को भगाकर मंदिर ले गया और उसकी मांग भर दी। जिसके बाद रश्मों के साथ दोनों ने शादी रचा ली।

वहीं दूसरी तरफ समस्तीपुर में समाज सुधार अभियान के मंच से बिहार के डीजीपी एस.के सिंघल बिहार की लड़कियों को प्यार के कारण घर से नहीं भागने की नसीहत दे रहे थे। वहीं प्रशिक्षु दारोगा राहुल भारती अपनी प्रेमिका से विवाह रचा रहे थे। बता दें कि राहुल भारती जीबी नगर थाना में पदस्थापित एसआई थे। वह पिछले कई साल से कोच थाना के शंकर बिगहा के रहने वाले जितेन्द्र सिंह की बेटी के साथ रिलेशन में थे। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे।

वहीं जब लड़की को पता चला कि उसके परिजन उसकी शादी कहीं दुसरी जगह करवाना चाहते हैं तो इस बात की जानकारी होते ही लड़की गया से सिवान अपने प्रेमी के पास पहुंची व प्रेमी को सारी बातें बताई। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जिसके बाद लड़की के घर में जमकर ड्रामा हुआ। लड़की के परिजनों ने एसपी और थानेदार से शिकायत की और शादी का विरोध करते हुए कहा कि पुलिसवाले ही लड़की को भगा रहे और शादी रचा रहे हैं।

Share This Article