बिहार: दूध में छिपकली गिरी, घरवालों ने दूध पी लिया, 6 लोग पहुंचे अस्पताल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के बनवर्षा यादव टोला में दूध में छिपकली गिरने और उसे पीने के बाद 3 महिला व 3 बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया गया।

हालांकि उनकी स्थिति ठीक है। सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बनवर्षा यादव टोला में छिपकली गिरे दूध पीने से 3 महिलाएं और 3 बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें दया देवी, सुलेखा देवी, गीता देवी, चंदा कुमारी, सूरज कुमार, सत्यम सुंदरम की तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वहीं इलाज कर रही चिकित्सक डा. फिरोजा तबस्सुम ने बताया कि सभी का इलाज के उपरांत उन्हें स्वस्थ बताते हुए छुट्टी दे दी गई और घर भेज दिया गया।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article