सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती

PR Desk
By PR Desk

पटना : इस बीच बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। जहां लखनऊ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जिनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव के पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की समस्या थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

वहीं मुलायम सिंह यादव की स्थिति को लेकर लखनऊ के मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पेट में दर्द होने के कारण सपा प्रमुख को गुरूवार दोपहर साढ़े बारह बजे अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उनको भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। जहां कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। फिर उनका अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट भी कराया गया है। साथ ही डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के पेशाब में संक्रमण की समस्या है जिसका इसका इलाज चल रहा है। 

आपको बता दें कि 80 साल के सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Share This Article