मुंगेर में होली को लेकर चला विशेष छापेमारी अभियान, गंजा और शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद करने के साथ ही देसी शराब बरामद किया है। जबकि दोनों मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिला था कि हसनगंज निवासी संतोष यादव अवैध तरीके से गांजा का बिक्री कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया। जिसमें दंडाधिकारी के तौर पर धरहरा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शामिल थे। इसके बाद संतोष यादव के घर पर छापेमारी की गई। जहां से 04 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही तराजू सहित अन्य सामानों को भी जब्त किया गया। जबकि संतोष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चुआबाग निवासी दिलीप चौधरी के घर में छापेमारी की। जहां से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी दिलीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंगेर से मो.इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article