झारखंड के अधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह की चेतावनी, कहा- कार्यकर्ताओं की बात पूरी तरह से सुनें, नहीं तो ऑफिस में आकर समझायेंगे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्य के अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात को पूरी तरह से सुनें, नहीं तो पार्टी के कार्यकर्ता ऑफिस जाकर उन्हें समझा देगी। इसके बाद भी नहीं माने तो मैं खुद ऑफिस जाकर उन अधिकारियों को समझाउंगा, जो कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते।

यही नहीं आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की नयी टीम को भी हिदायत दी है। उन्होंने नई टीम को कार्यकर्ताओं से संपर्क करने और आम लोगों से संवाद कायम करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने नई टीम को निर्देस दिया है कि कांग्रेस पार्टी के झंडा को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। महंगाई को लेकर आरपीएन सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस समय देश बुरे दौर से गुजर रहा है और मोदी सरकार को इसकी जानकारी तक नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ी जातियों को 27 फीसदी आरक्षण देने के लिये प्रतिबद्ध है।

आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बागीचे की तरह है और इस बागीचे में सभी प्रकार के फूल खिलते हैं. इसलिए सभी कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाना हमारा कर्तव्य है. गांव-गांव तक कार्यकर्ता से पहुंच कर संपर्क साधा जायेगा और उनका मनोबल बढ़ाया जायेगा. आरपीएन सिंह ने कहा कि पार्टी में किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया जायेगा और सबको समान अधिकार दिया जा रहा है।
हालांकि जब कांग्रेस ऑफिस में आरपीएन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थें, उसी समय ऑफिस के बाहर विपक्षी दल के नेताओं ने उनका पुतला दहन किया। उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरपीएन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Share This Article