जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को दी ईद-ए-मिलाद उन नबी की मुबारकबाद, जानें क्यों मनाया जाता है ईद-ए-मिलाद उन नबी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को ईद-ए-मिलाद उन नबी की मुबारकबाद दी है। आज यानि 19 अक्टूबर को भारत समेत दुनियाभर में ईद मिलाद उन नबी का पर्व मनाया जा रहा है। ये इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है और इसे मावलिद अल नबी नाम से भी जाना जाता है। इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद उन नबी के रूप में मनाया जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्लाम के तीसरे महीने यानि मिलाद उन-नबी शुरुआत हो चुकी है और इस माह की 12 तारीख को 571ई. में पैंगबर साहब का जन्म हुआ था।

Share This Article