जे डी यू- ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेश वासियों को दी छठ की शुभकामनाएं, आज डूूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य

Patna Desk

 

NEWSPR डेस्क। जे डी यू- ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेश वासियों को छठ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की पूजा आज की जाएगी। शाम के समय डूबते सूर्य को व्रती नदी या तालाब में खड़े होकर अर्घ्य देंगे। गुरुवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा।

सोमवार को छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हुई थी। मंगलवार को खरना और आज तीसरे दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पूर्वांचलियों का सबसे बड़ा और पवित्र पर्व बिहार, यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मनाया जाता है। देश में जहां भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं वे छठ का पर्व धूमधाम से मनाते हैं।  यह व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत, पारिवारिक सुख-समृद्धि और मान-सम्मान हेतु किया जाता है।

आज छठ का तीसरा दिन है। शाम में समय डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जायेगा। छठ के तीसरे दिन शाम को बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य का सूप सजाया जाता है, जिसके बाद व्रती अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसके साथ ही चौथे दिन सुबह उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जायेगा और अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जायेगा।

शाम के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 30 मिनट पर है और छठ पूजा के चौथे दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर है।

Share This Article