भागलपुर में साइबर फ्रॉड पर सख्ती, IG ने पोस्टमैन को बनाया जागरूकता की पहली कड़ी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 11 अप्रैल। बिहार में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अब जमीनी स्तर पर सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में भागलपुर रेंज के आईजी Vivek Kumar ने डाक विभाग के अधिकारियों और पोस्टमैन को साइबर सुरक्षा को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए।

आईजी विवेक कुमार ने पोस्टल विभाग के ईस्टर्न रीजन से जुड़े 14 जिलों से आए डाक अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस में खोले गए खातों के जरिए किसी भी तरह की साइबर ठगी न हो, यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टमैन और डाक कर्मी लोगों के सबसे करीब होते हैं, इसलिए साइबर जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका बेहद अहम है।

उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे खाताधारकों को लगातार सतर्क करें और किसी भी संदिग्ध लेन-देन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस के साइबर सेल को दें। आईजी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस का साइबर सेल हर परिस्थिति में पोस्टल विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। खास तौर पर आम लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने, सुरक्षित वित्तीय लेन-देन सुनिश्चित करने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पुलिस की यह पहल न सिर्फ साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक कर वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article