अज्ञात वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, एक शख्स की हुई मौत

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं जहा अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के पास की हैं जहां दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर मैं एक शख्स की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

आपको बता दे कि मृतक की पहचान नासरीगंज निवासी मुहम्द इरसाद के रूप में की गई है जिनकी शादी 29 नवम्बर को दाउदनगर में हुई थी। मृतक 1 को नासरीगंज से अपने ससुराल आया था जिसके बाद आज सुबह वो पटना परीक्षा देने जा रहा था।

इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में बाइक चालक आ गए जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती ले जाया गया। इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई और दूसरे शख्स की हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई जिसके बाद खबर मिलते ही दाउदनगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।

Share This Article