अवैध बालू खनन पर सर्जिकल स्ट्राइक, 3000 ट्रक बालू जब्त, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डोरीगंज, छपरा में सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान 3000 ट्रक और 15 लाख सीएफटी बालू जब्त किया गया। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

:1. अवैध खनन पर सख्ती: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय होगी। जिन क्षेत्रों में यह होगा, वहां कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

2. ओवरलोडिंग पर नियंत्रण: खनन विभाग की सख्ती के बाद 90% ओवरलोडिंग पर रोक लगाई गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

3. ब्रॉडसन कंपनी पर कार्रवाई: खनन विभाग पर बकाया राशि रखने के लिए ब्रॉडसन कंपनी पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही बकाया राशि की वसूली शुरू होगी।

4. जनभागीदारी: अवैध खनन की सूचना देने वालों को सरकार इनाम देगी। जनता से सहयोग की अपील की गई है।

5. सुरक्षा और निगरानी: डीजीपी को निर्देश दिया गया है कि थाना क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। अवैध खनन की गाड़ियों की चेकिंग और पुलिस द्वारा अवैध वसूली रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

बालू घाटों की स्थिति:राज्य में कुल बालू घाट: 463 पीले बालू घाट और 523 उजाले बालू घाट।संचालित बालू घाट: 193 घाट सक्रिय हैं।पटना और भोजपुर में अवैध खनन कार्यों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खनन गतिविधियों को पारदर्शी और जिम्मेदार बनाने के लिए कड़े कदम उठा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article