सुशांत मामला: CBI के सामने पेश हुई रिया, एजेंसी ने पूछे ये 5 अहम सवाल- सूत्र

PR Desk
By PR Desk

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच CBI कर रही है। CBI की एक टीम पिछले एक हफ्ते से मुंबई में जांच में जुटी है। इस केस की मुख्य आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती गुरुवार को सीबीआई के सामने पेश हुई हैं। अब सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, CBI ने रिया से कई सवाल किए हैं।

बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष रिकॉर्ड होगा। इस मामले में जांच एजेंसियां रिया, उसके परिवार और सुशांत के दोस्तों व स्टाफ से भी पूछताछ कर चुकी हैं। CBI द्वारा उनसे जो 5 सवाल पूछे जा रहे हैं, वो ये हैं-

  1. आपको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में किसने बताया? उस समय आप कहां थीं?
  2. आपने सुशांत की मौत के मामले में CBI जांच की मांग क्यों की थी? क्या आपको कुछ गड़बड़ लगी थी?
  3. आप 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर क्यों गई थीं?
  4. सुशांत किन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे? उनका क्या इलाज चल रहा था? डॉक्टरों, साइकैट्रिस्ट और मेडिटेशन वालों की डिटेल दीजिए।
  5. आपका सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ कैसा रिश्ता था?

बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती से अगले कुछ दिनों तक पूछताछ जारी रहेगी। फिलहाल रिया की गिरफ्तारी या फिर कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ नहीं की जाएगी। इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ED और ड्रग्स एंगल से NCB भी जांच कर रही है।

Share This Article