NEWSPR डेस्क। राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मौद्रीकरण योजना की तारीफ की। उन्होंने इसे देश के ढांचागत विकास के लिये अधिक संसाधन जुटाने की एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने ट्वीट कर क्या कुछ लिखा, वो पढ़िये
”मौद्रीकरण योजना देश के ढांचागत विकास के लिए अधिक संसाधन जुटाने की एक सराहनीय पहल है। इसमें कम लाभप्रद परिसम्पत्तियों को लीज पर दिया जाएगा और मालिकाना हक सरकार के पास ही रहेगा। विपक्ष सीएए, कृषि कानून और भारतीय वैक्सीन की तरह मौद्रीकरण पर भी देश को गुमराह कर रहा है”
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भागीदारी वाली महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के मौद्रीकरण से 8000 करोड़ रुपये जुटाये। जब कांग्रेस की अन्य राज्य सरकारें भी मौद्रीकरण कर रही हैं, तब राहुल गाँधी ने इसका विरोध क्यों नहीं किया? क्या कांग्रेस के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने एक्सप्रेस-वे बेच दिया है?
सुशील मोदी ने कहा कि “बिहार में 15 साल राज करने वाले राजद ने न कभी विकास किया, न उसे इसके लिए वैध तरीके से संसाधन जुटाने की जरूरत पड़ी। जो लोग सत्ता का दुरुपयोग केवल बेनामी सम्पत्ति और निजी मॉल बनाने में करते रहे, वे मौद्रीकरण क्या समझेंगे?, मौद्रीकरण की जिस प्रक्रिया पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने वाली कांग्रेस इसे ” सरकारी सम्पत्ति को बेचना ” बता रही है, उसकी शुरुआत यूपीए सरकार ने 2006 में की थी। यदि नीति यह गलत थी, तो राहुल गांधी ने इस फैसले की कॉपी क्यों नहीं फाड़ी”
सुशील मोदी ने की मौद्रीकरण योजना की तारीफ, तेज ढांचागत विकास के लिए बताया सराहनिय, पढ़ें ट्वीट
