News PR Live
आवाज जनता की

कटिहार में तारिक अनवर बोले- बाढ़ ग्रस्त इलाकों में स्थिति बदतर, लोगों को नहीं मिल रही राहत सामग्री

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कटिहार में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर सांसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस भी की जिसमें उन्होंने कटिहार के विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह चार दिवसीय के दौरे के क्रम में कटिहार में है और इस दौरान उन्होंने कटिहार के मनिहारी, अमदाबाद और प्राणपुर प्रखंड का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में स्थिति बेहतर नहीं है।

एक ओर बाढ़ और ऊपर से बरसात के बाद भी लोगों को प्लास्टिक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यह लोग खुले आसमान के नीचे बारिश में भीग रहे हैं। वहीं राहत के नाम पर उचित मुआवजा लोगों तक अभी तक नहीं पहुंच पाई है और राहत सामग्री भी नहीं मिल रही है। जिससे बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से बात करेंगे और उन तक यह समस्याएं पहुंचाने का कार्य करेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा भारत के लिए भी एक खतरे की बात है। अफगानिस्तान के अंदर जो भी राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं, या जो भी गतिविधियां हो रही हैं, वो भारत के लिए बहुत चिंता का विषय है। बता दें कि प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता सुनील यादव, फिरोज अहमद, कुरेशी, पंकज तंबाकूवाला मौके पर मौजूद थे।

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.