News PR Live
आवाज जनता की

नेता प्रतिपक्ष अपनी पत्नी रेचल के साथ पहली बार पहुंचे विदेश, ट्विटर पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचल के साथ लंदन पहुंचे। तेजस्वी एक पॉलिटिकल आयोजन में हिस्सा लेने वहां पहुंचे हैं। इस दौरान उनके सोशल मीडिया से कई तस्वीरें ट्वीट की गई। जिसमें वह लंदन में बीवी रेचल और अन्य लोगों के साथ दिख रहे। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि “House of Commons (ब्रिटिश संसद) में डिनर सह अवार्ड समारोह में भारत एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था, राजनीति व समावेशी नीतियों के संदर्भ में आयोजित व्यापक विमर्श में भाग लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

साथ में अनेक ब्रिटिश सांसद,पूर्व विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद,सीताराम येचुरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बता दें कि इस दौरान तेजस्वी के साथ उनके निजी सचिव संजय यादव और उनकी पत्नी भी लंदन गई हुई हैं। इनके अलावा राज्यसभा सांसद मनोज झा सहित कई अन्य राजनीतिक दल के नेता भी लंदन में इस वक्त मौजूद हैं। तेजस्वी शादी के बाद विदेश दौरे पर नहीं गए थे। वह पहली बार रेचल के साथ लंदन पहुंचे हैं।

इस दौरान तेजस्वी यादव राजनीतिज्ञों के साथ ब्रिटिश संसद में डिनर करते भी दिख रहे हैं। उन्होंने कई तस्वीरें वहां से सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जो चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें तेजस्वी और मनोज झा कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। बाकि लोग शूट और पैंट में दिख रहे हैं। वहीं रेचल और तेजस्वी तस्वीरें में काफी खूबसूरत नजर आ रही।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.