बिहार में अफसरशाही: तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- अफसरशाही चरम पर, सरकारी कार्य में हो रही घोर लापरवाही

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोला है। बिहार में चल रहे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है। अधिकारी सीना तान सरकारी काम में लापरवाही कर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को बढ़ावा देते हैं। जनप्रतिनिधियों को अपमानित करते हैं और नागरिकों को तो पांव के धूल बराबर नहीं समझते लेकिन सरकार और मंत्रियों को इससे क्या उन्हें तो बंदरबांट में अपने हिस्से से मतलब है।

इसके अलावा उन्होंने एनडीए सरकार पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल व बेखौफ अफसरों के लिए भ्रष्टाचार बाएं हाथ का खेल बन गया है। दोनों मिलकर अवैध कमाई करते हैं और नागरिक घूस, सरकारी बेपरवाही, परेशानी व भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में पिस कर रह जाते हैं। जनता भटक भटक कर रह जाती है पर सुनवाई, कार्रवाई का नामोनिशान नहीं होता।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं, अफसर नहीं। उन्हें जनता चुनती है अधिकारी नहीं, अगर अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने का निर्देश ऊपर से मिलेगा तो जनता की कौन सुनेगा।  इससे सत्ता का अनावश्यक केंद्रीकरण होगा, भ्रष्टाचार बढ़ेगा और लोकतंत्र नाममात्र का भी नहीं बचेगा।

Share This Article