News PR Live
आवाज जनता की

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- ‘बिहार में अफसरशाही बेलगाम’

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  बख्तियारपुर के गणेश हाई स्कूल परिसर में एमएलसी स्थानीय प्राधिकार के प्रत्याशी कार्तिकेय कुमार के चुनवी सभा में पहुंचे। वहां उन्होंने कार्तिकेय कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया और वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री की सुरक्षा ही ध्वस्त हो चुकी है। सरेआम मुख्यमंत्री पर हमला किया जा रहा है। मैं इसकी निजी तौर पर निंदा करता हूं। लेकिन पूरा मामला सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

उन्होंने कहा कि पूरी पुलिस फोर्स शराबियों को पकड़ने में लगी हुई है। वहीं लोग पूरी तरह से असुरक्षित हैं। अपराध बढ़ रहा है। वही सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। इससे आम आदमी परेशान है। इस मौके पर प्रत्याशी कार्तिकेय कुमार, मसौढ़ी विधायक रेखा देवी, बख्तियारपुर विधायक अनिरुद्ध यादव, भोला यादव , आजाद गांधी, दुलारचंद यादव, राजद नेत्री शगुन सिंह आदि नेता मौजूद थे।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.