भागलपुर नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सधुवा ढाला के पास एक युवती का शव मकई के खेत से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है युवती की पहचान आरती कुमारी 19 वर्ष पिता किशोरी मंडल, ग्राम चापर दियारा, पोस्ट चापर, थाना रंगरा के रूप में हुई है जैसे ही शव की खबर फैली, परिजनों और ग्रामीणों की भारी संख्या घटनास्थल पर पहुंच गई साथ ही, नवगछिया पुलिस के कई थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात की गई है जानकारी के अनुसार, आरती 30 मई को फॉर्म भरने के लिए कहकर अपने घर से निकली थी वह दिन के करीब 1:00 बजे घर से निकली थी,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने 30 मई को ही देर रात को रंगरा थाना में लिखित आवेदन दिया था रंगरा थाना द्वारा मामले की जांच के लिए एक अधिकारी को सक्रिय किया था आज, जब मकई के खेत से शव से दुर्गंध आई तो फसल काटने गए मजदूरों ने शोर मचाया इसके बाद यह बात तेजी से इलाके में फैल गई परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर प्रतीत होता है कि आरती के साथ पहले जबरदस्ती की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई शव सड़ने लगा हैं , जिससे काफी दुर्गंध आ रही हैं मौके पर आरती की साइकिल और उसका आधार कार्ड समेत कुछ दस्तावेज भी फेंका हुआ मिला है युवती की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है वहीं कई गांव के सैकड़ों लोग मौके पर उपस्थित है परिजनों द्वारा रंगरा थाना पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया जा रहा है.
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!