जबरन शादी कराने को लेकर लड़के के पिता ने वरिय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में दिया आवेदन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर के रहने वाले विष्णु देव शाह के पुत्र मयंक कुमार से विष्णु देव के पड़ोसी संजय कुमार की पुत्री सृष्टि कुमारी ने प्रेम विवाह कर ली इसके बाद सृष्टि के पिता संजय कुमार ने स्थानीय थाना में अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया इसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस विष्णु देव के घर पर पहुंची इसको लेकर विष्णु देव ने आज भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आवेदन दिया ।

विष्णु देव शाह का कहना है कि मेरे पुत्र मयंक का संजय की पुत्री सृष्टि से पिछले कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। इसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि लड़की का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा और उसी के बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article