दुल्हन पक्ष ने दुल्हन की सुरक्षा के लिये कागजात बनाने की रखी शर्त, तो दूल्हा ने लड़की का मेडिकल जांच कराने की कही बात, लड़की पक्ष ने दूल्हा सहित दो बहनोई को दो दिन से बनाया बंधक, दूल्हा पक्ष ने तुरकौलिया थाना में दिया आवेदन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्वी चम्पारण में अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के बाद विदाई के समय दूल्हा ने दुल्हन की मेडिकल जांच के बाद रखने की कही बात। दूल्हा के बात से नाराज़ पक्ष ने बराती को बनाया बंधक। दो दिनों से पंचायती के बाद बात नही बनने पर दूल्हा पक्ष ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार। मामला तुरकौलिया थाना के चारगहा की बतायी जा रही है। बारात बेतिया जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र से आयी थी।

चरगाहा में दुल्हा समेत आधा दर्जन बराती दो दिनों से बने है बंधक। दुल्हा के परिजनों ने छुड़ाने के लिए थाना को दिया आवेदन। मझौलिया से आई थी बारात। तुरकौलिया थाना के चारगाहा में दो दिनों से दुल्हा, दूल्हा के पिता सहित दो बहनोई और तीन गाड़ियों सहित ड्राइवर को बंधक बनाने का मामला उजागर हुआ हैं। दो दिनों से स्थानीय स्तर पर पहल की जा रही है कुछ हल नहीं निकला है। इसके बाद लड़का पक्ष ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर उन्हें छुड़ाने का गुहार लगाया है।

बताया जाता हैं कि मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख गांव के निर्मल बैठा के पुत्र सूरज बैठा की शादी चारगाहा के स्वर्गीय गुदरी बैठा के पुत्री नीतू कुमारी के साथ 16 नवम्बर को थी। बैंड बाजा व सैकडों बाराती के साथ अहवर शेख से चारगाहा बारात आई। सभी बाराती को नाश्ता खाना भी खिलाया गया।

जयमाला में लड़का लड़की ने एक दूसरे को माला व अंगूठी भी पहनाया। शादी में जितने भी रश्म होता है वह सभी पूरे धूम धाम से हुई। जब बारात विदाई होने की बात आई तो लड़का और लड़की पक्ष में किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगा। लड़का पक्ष का कहना है कि लड़की वाले उनसे अपनी पुत्री को दिक्कत न हो इसके लिये कागजात बनाने की मांग कर रहे थे।

इसपर दूल्हा ने गुस्सा में आकर लड़की का मेडिकल जांच के लिए बोला तो वे लोग गुस्सा होकर धक्का मुक्की करने लगे। वही लड़की पक्ष का कहना था कि लड़का शराब पीकर आया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के दूल्हा, उसके पिता, दो बहनोई और तीन गाड़ियों के साथ उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया।

वही लड़की की विदाई नही करने व जो लड़की शादी में खर्च हुआ है उसकी भरपाई करने के बाद ही बंधक बने दुल्हा और अन्य को छोड़ने पर लड़की पक्ष अड़ा हुआ है। जनप्रतिनिधि मामले का हल करने में जुटे हुए हैं।

Share This Article