नवविवाहिता का फंदे से झूलता मिला शव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार मामले की जाँच में जुटी पुलिस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राजधानी में नवविवाहिता की फांसी लगाने की यह घटना पाटलीपुत्र थाने के नेहरू नगर इलाके बताई जा रही है। यहां बने मकान नं. 57 में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला है। सुबह जब ससुराल वालों ने कमरे में फंदे पर महिला को लटकते देख 112 को कॉल कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय थाने को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं नवविवाहिता की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति सुजीत को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौत की इस घटना की जांच में जुट गयी है।

Share This Article