News PR Live
आवाज जनता की

खुशखबरी अब ट्रांसजेंडर के लिए पटना में खुलेगा अल्पावास केंद्र, एक साथ 25 ट्रांसजेंडरों को रहने की होगी व्यवस्था

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना ट्रांसजेंडरों को समाज में नई पहचान दिलाने के लिए भारत सरकार द्वारा उनके लिए अल्पावास केंद्र की शुरुआत की जाएगी। इस केंद्र में ट्रांसजेंडरों को वो सारी सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वो आत्मनिर्भर बन सकें। अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें। राजधानी पटना के नजदीक दानापुर के गोला रोड में अप्रैल में इसकी शुरुआत होने वाली है। इसमें एक साथ 25 ट्रांसजेंडरों को रहने की सुविधा मिलेगी।

अल्पावास केंद्र में उन्हें पर्सनल ग्रूमिंग से लेकर इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि वो अपना जीवन-यापन कैसे कर सकते हैं। ट्रांसजेंडरों के संगठन ‘दोस्ताना सफर Ó की अध्यक्ष रेशमा प्रसाद बताती हैं कि इस अल्पावास केंद्र में ट्रांसजेंडर साथियों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इससे वो अपना जीवन नए तरीके से शुरू कर सकेंगेे।समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगे।

ट्रांसजेंडरों के लिए बनने वाले पुनर्वास केंद्र की शुरुआत अप्रैल में होने वाली है। रेशमा ने बताया कि अप्रैल में इसकी शुरुआत होने वाली है। इसके लिए राजधानी की कुछ जगहों का चयन कर लिया गया है। ट्रांसजेंडरों के लिए बने अल्पावास केंद्र में वैसे ट्रांसजेंडरों को रहने की सुविधा दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे और जिनके पास रहने की कोई सुविधा नहीं होगी। रेशमा के अनुसार समाज अभी भी ट्रांसजेंडरों को स्वीकार नहीं कर पाया है ऐसे में यह केंद्र उनके लिए बहुत मददगार साबित होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे अल्पावास केंद्र में ट्रांसजेंडरों को जोडऩे के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसमें फोन करने के बाद उनकी परेशानियों को भी सुना जाएगा। अगर किसी ट्रांसजेंडर को केंद्र में रहना या उसके बारे में कुछ जानकारी चाहिए तो वो इस नंबर पर कॉल करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकती है।

रेशमा प्रसाद के अनुसार इस केंद्र में ट्रांसजेंडरों के लिए सारी मूलभूत सुविधाएं होंगी। इसमें जो ट्रांसजेंडर अपना लिंग परिवर्तित करवाकर आ रहे होंगे, उनके लिए डॉक्टर से लेकर इलाज की भी सारी सुविधाएं होंगी। वहीं उनकी केयर के लिए भी अलग से लोगों को नियुक्त किया जाएगा।

ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग जो वहां रहेंगे उनको केंद्र द्वारा ब्यूटी पार्लर और मेकअप करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें सिलाई अन्य हुनर भी सिखाया जाएगा ताकि वो केंद्र से बाहर आने के बाद आराम से जीवन व्यतीत कर सकें।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.