शादी के महज 11 दिन बाद ही दुल्हन को दूल्हे ने छोड़ा, महिला के परिजनों के साथ मारपीट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर मे शादी के महज 11 दिन बाद ही दुल्हन को दूल्हे ने छोड़ा वही जब महिला के परिजन लड़के वाले को समझने के लिए पहुंचे तो लड़के वाले ने जमकर मारपीट की जिसके बाद औद्योगिक थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी ने ,घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया। वही मामले को लेकर नव विवाहिता ने बताया कि शादी के 11 दीन बाद ही मुझे छोड़ दिया। जबकी मेरे पिता ने मेरी शादी 25 लाख दहेज देकर जिरोमाईल नया टोला निवासी संतोष कुमार यादव से पुरे हिन्दू रिती रिवाज के साथ कराई थी। शादी के बाद लड़का जो मुंबई में रेलवे के ग्रुप डी में है। उसका किसी लड़की से अफेयर चल रहा है इसकी जानकारी होने पर जब मैंने विरोध किया तो लड़का का तेवर धीरे-धीरे बदलने लगा, इस दौरान लड़का के भाई व उसके परिवार वालों ने मेरा साथ दिया पर अब उन्होंने भी मेरे ऊपर गलत इल्जाम लगाकर घर से निकाल दिया।

जिसको लेकर मैं और मेरे परिवार वाले महिला थाना से लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा चुकी हूं, कहीं से अब तक न्याय नहीं मिला वहीं इसी मामले को लेकर बुधवार की सुबह 11:00 बजे मामा व भाई परिजनों के साथ लड़के बालों के यहां समझौते की बात करने गए थे लेकिन लड़के बालों ने धारदार हथियार से प्रहार किया, जिससे दो लोग गंभीर घायल हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article