साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेंगा, जानें कितने बजे लगेगा ग्रहण

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। साल 2020 का का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेगा. लेकिन इस सूर्य ग्रहण को भारत के लोग नही देख पाएगें। दर्शल इस सूर्य ग्रहण ज्यादातर दक्षिण अमेरिका से दिखाई देगा। आपको बतादें की यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा और पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देता है, जबकि एक आंशिक ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के केवल एक भाग को कवर करता है। इसके साथ ही आपको बतादें की अगले साल, यानी 2021 में भी दो सूर्य ग्रहण देखनें को मिलेगा।
सूर्य ग्रहण का समय
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को भारत के समय के अनुसार शाम 7 बजकर 3 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट (15 दिसंबर 2020) तक लगेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी। सूर्य ग्रहण रात 9:43 बजे चरम पर होगा।
यहां दिखाई देगा ग्रहण
सोमवार को सूर्य ग्रह भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह देर शाम को होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों से सबसे अच्छा दिखाई देगा। चिली और अर्जेंटीना में स्काई-वॉचर्स दिन के दौरान दो मिनट और दस सेकंड के अंधेरे को देख सकते हैं, क्योंकि चंद्रमा सूरज को अवरुद्ध करता है। दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और अंटार्कटिका आंशिक सूर्य ग्रहण का गवाह बनेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लोगों को दुनिया में कहीं से भी सूर्यग्रहण देखने के लिए एक लाइव लिंक प्रदान करेगा।
नग्न आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण, होता है ये नुकसान
विद्वान कहते हैं कि लोगों को नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए। बताया जाता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह को कष्ट सहना पड़ता है, जिसे नगी आंखों से देखने पर आंखों में विकार आने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान नंगी आंखों से सूर्य को देखने के लिए मना किया जाता है। कहते हैं कि सूर्य ग्रहण को देखने का और उसकी रोशनी में रहने का दुष्प्रभाव पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। बताया जाता है कि ऐसा करने से त्वचा, बाल और वाणी से संबंधित रोग हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि सूतक काल की अवधि खत्म होने तक सूर्य के प्रकाश में न आएं और न ही सूर्य की ओर देखें।

Share This Article