News PR Live
आवाज जनता की

सिवान में दबंगों ने की मजदूर की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस दे रहे पीड़ित को धमकी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। सिवान में मजदूरी मांगने पर दबंगों ने मजदूर की जमकर पिटाई कर दी। मामला नगर थानाक्षेत्र के निराला नगर का है। वहीं पीड़ित ने जब इसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुलिस भी दबंग के साथ मिलकर मजदूर को केस उठाने की धमकी देने लगे। इतना ही नहीं थाने द्वारा पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर दुर्वव्यवहार किया। जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि जिस पीड़ित परिवार को इतना तंग किया जा रहा है उनके पास ना अपना घर है ना ही खाने-पीने की व्यवस्था। पीड़ित ने दिलीप सोनी, नरेश सोनी, अर्जुन सोनी, गणेश सोनी और पिंटू सोनी पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं न्याय के लिए एसपी से गुहार लगाई है।

सिवान से आशीष कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.