विधायक आवास परिसर की सुविधाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार विधान सभा के नवनिर्मित आवासीय परिसर को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह बैठक विधानसभा सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान यह जानकारी सामने आई कि वीरचंद पटेल पथ स्थित नवनिर्मित आवासीय परिसर में अब तक 116 माननीय विधायकों ने अपने-अपने आवास का प्रभार ग्रहण कर लिया है। शेष सदस्यों के आवासन की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष ने अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर परिसर में सुविधाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवासीय परिसर में हरियाली बढ़ाने, सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाने, वर्षा जल संचयन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके साथ ही अध्यक्ष ने परिसर में स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना, मूलभूत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया, ताकि विधायकों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके।

बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। विधानसभा सचिवालय की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article