News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में बढ़ने लगा बाढ का खतरा, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की बातचीत

- Sponsored -

- Sponsored -

पटनाः बिहार में बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। लगातार बिहार में बारिश हो रही है। जिसके कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और इस बीच बिहार में बढ़ते हुए बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की है।

बिहार में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ का खतरा मंडराने लगा है। खासकर महानंदा नदी के बढते जल स्तर के कारण बाढ के खतरे को देख केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और इस संकट की घड़ी में बिहार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसकी जानकारी अमित शाह ने ट्वीटर के जरिये दी है। उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा कि महानंदा नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बिहार में बाढ की संभावन बढ़ गयी इसलिए हमने सीएम नीतीश जी से बात की है और इस संकट की घड़ी में केन्द्र सरकार बिहार की जनता के साथ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.