News PR Live
आवाज जनता की

अगले 48 घंटों में बदल जाएगा बिहार का मौसम, 5 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा वातावरण

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना बिहार का मौसम अपने बदलाव के दौर से गुजर रहा है। वातावरण शुष्क बना हुआ है। हल्की चल रही हवाओं में नमी है। मौसम विभाग ने नई जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम ठंड रहेगी। चिकित्सकों के मुताबिक ये बदलाव मौसम की वापसी के बाद हुआ है। ठंड की हल्की दस्तक को लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। पछुआ हवा चल रही है। उसका प्रभाव राजधानी पटना के साथ राज्य के अन्य इलाकों में भी बना हुआ है। पछुआ हवा की वजह से मौसम में नमी है। जिसका असर सुबह और शाम के तापमान पर भी दिख रहा है। पछुआ हवा अपनी रफ्तार से जारी है। कभी हल्की भी हो जा रही है। पटना में मौसम पिछले दो दिनों को ही फॉलो करेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। विभाग के मुताबिक दो दिनों बाद बदलाव में तेजी आएगी। रात्रि के तापमान में तीन डिग्री और गिरावट दर्ज की जाएगी। रात में गिरने वाले इस तापमान की वजह से ठंड का असर ज्यादा होगा। हल्की ठंड धीरे-धीरे अपने मजबूत अवस्था में पहुंचेगी। तापमान की बात करें, तो सूबे का नवादा जिला 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं राजधानी पटना में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के अन्य शहरों के तापमान की बात करें, तो मोतिहारी में 31.6 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 30.8 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 32.0 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में 30.0 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना और गया के तापमान में 06 डिग्री का अंतर देखा गया। पटना में 31.2 डिग्री सेल्सियस और गया में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा में 32.4 डिग्री सेल्सियस और वैशाली में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की मानें, तो लोगों को बदलते मौसम में सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस समय दिन में गर्मी का एहसास और शाम होते ही हल्की ठंड होने लगती है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसलिए लोगों को रात में मोटे कपड़े और पतली चादर का प्रयोग करना चाहिए। उधर, बिहार में हवा के जहरीली होने की खबर भी आई है। सूबे के कई शहरों की एयर क्वालिटी काफी खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। इस मामले में पूर्वी चंपारण की स्थिति और भी डेंजर है। मोतिहारी में एयर क्वालिटी खतरनाक लेवल पर पहुंच गई है। स्थिति ये है कि बिहार के कई शहरों में प्रदूषण की स्थिति डेंजर स्तर पर पहुंच गई है। कई शहरों में पहुंचने वाली है। इसलिए सांस से जुड़ी बीमारी वाले लोगों के अलावा आम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.