डायन बताकर महिला को किया अधमरा, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के बड़की हथिया गांव में डायन बताकर एक महिला की जमकर पिटाई की गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। इधर डायन के संदेह में पिटाई के बाद घायल महिला घुटर तुरी की पत्नी आशा देवी ने खड़गपुर थाना को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार की सुबह मैं अपने घर में पूजा कर रही थी।

तभी उसके पड़ोस में रहने वाले सूरज तुरी व उसके परिवार के सदस्य गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडा, खंती, कुल्हाड़ी से लैस होकर उसके घर का उत्तरी दीवार तोड़कर आंगन में प्रवेश किया और सूरज तुरी, धनेश्वर तुरी, जनवरी तुरी, रजो तुरी, विकास तुरी, तसलवा देवी ने जान मारने की नियत से उसके ऊपर कुल्हाड़ी चलाया। जो उसके दाहिनी हाथ पर लग गया। जिससे वो घायल हो गई।

घायल महिला आशा देवी ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि उपरोक्त सभी मारपीट करने वालों ने उसके घर में रखे 1000 रूपये और 2000 रूपये मूल्य का सामान भी ले लिया। जख्मी महिला आशा देवी ने बताया कि उसे डायन बताकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर जख्मी महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में कराया जा रहा है।

मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट…

Share This Article