News PR Live
आवाज जनता की

ये इश्क है जनाब! 42 का टीचर, 20 की स्टूडेंट… आंखें मिली और फिर रचा ली शादी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कहते हैं प्यार न उम्र देखता है न ही घर-बार… ये कब-किससे हो जाए कोई नहीं जानता है। बिहार के समस्तीपुर में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कोचिंग में पढ़ाने वाले 42 साल के शिक्षक को अपनी 20 वर्षीय स्टूडेंट से ही प्यार हो गया। पढ़ते-पढ़ाते उनके बीच आंखें लड़ीं और फिर बात शादी तक पहुंच गई। आखिरकार शिक्षक ने अपनी छात्रा से मंदिर में शादी रचा ली। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा कि 20 वर्षीय श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में अंग्रेजी पढ़ने जाती थी। यहीं पर दोनों के बीच आंखें मिली। बस फिर क्या था उम्र में 22 साल का अंतर होने के बाद भी दोनों ने शादी का फैसला लिया। आखिरकार उन्होंने रोसड़ा थानेश्वर मंदिर में शादी रचा ली। टीचर और स्टूडेंट की शादी का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस वायरल वीडियो में उनके बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। दुल्हन बनी लड़की भी खुश है तो शिक्षक दूल्हा भी बीच-बीच में हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे। इस शादी के साथ ही बिहार में मटुकनाथ और जूली जैसी प्रेम कहानी की चर्चा फिर शुरू हो गई। समस्तीपुर में हुई इस शादी में दोनों की उम्र का अंतर 22 साल का है।

पहले उन्होंने मंदिर में शादी की फिर उसे कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज भी कर लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। उनके घर की दूरी भी ज्यादा नहीं थी। करीब एक किमी. के ही दायरे पर दोनों के घर हैं। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक पहले से शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी की मौत कई साल पहले हो गई थी। फिर कोचिंग की श्वेता से शिक्षक को प्यार हुआ और अब उन्होंने शादी भी कर ली। इस शादी के गवाह आसपास के लोग भी बने।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.