डॉ कफील खान की रिहाई को लेकर इस पार्टी ने निकाली बाइक जुलूस

Sanjeev Shrivastava


मधुबनी: यूपी सरकार बदले की भावना से एक जाति विशेष को टारगेट कर राजनीतिक रोटी सेंकती है। इसका भारतीय मित्र पार्टी घोर निंदा करती है। ऐसी राजनीतिक से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी के मुख्यमंत्री हैं। उनको भेदभाव शोभा नहीं देता। डॉ कफील खान पेशे से डॉक्टर हैं। उनका गुना सिर्फ इतना है कि उन्होंने सरकार से प्रश्न पूछा। उसके बदले में सरकार ने उनके ऊपर झूठा मुकदमा डालकर उन्हें फंसाने का काम किया। यह बातें भारतीय मित्र पार्टी के नेताओं ने एक बाइक जुलूस के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे लग रहा है कि जंगलराज की स्थापना हो चुकी है। जो भी आवाज बुलंद करता है, उसकी आवाज दबाने का काम योगी सरकार करती है। विकास दुबे का एनकाउंटर इसका उदाहरण है। एनकाउंटर इसलिए किया गया ताकि सभी राज दफन हो जाए। भारतीय मित्र पार्टी की मांग है कि जल्द से जल्द डॉक्टर को रिहा किया जाए, झूठा मुकदमा वापस लिया जाए वरना भारतीय मित्र पार्टी करेगी बड़ा आंदोलन करेगी। बिहार सरकार पर प्रहार करते पार्टी के नेताओं ने कहा कि दरभंगा मे ज्योति कुमारी की हत्या से सरकार जल्द परदा हटाए, नहीं तो आने वाले समय में जनता जवाब देने को तैयार है। बिहार और यूपी मे महा जंगलराज कायम है। इन राज्य में जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ललित, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज भोला, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, दरभंगा जिला अध्यक्ष मोहम्मद चांद, राम अवतार यादव, राम लखन महतो, मोहम्मद आलम, जावेद नूरेन सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article