गया पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:बिहार के गया स्थित डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा कार्यालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह धमकी केवल गया ही नहीं, बल्कि कई अन्य पासपोर्ट कार्यालयों को भी भेजी गई बताई जा रही है।

गया के वरीय डाकपाल प्रणव कुमार झा ने बताया कि धमकी संबंधी ईमेल सर्किल स्तर से प्राप्त हुआ है। उनके अनुसार, रीजनल कार्यालय, पटना को पहले यह ईमेल मिला था, जिसके बाद संबंधित कार्यालयों को सतर्क किया गया। ईमेल में दावा किया गया है कि एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री की कथित टिप्पणी को लेकर यह धमकी दी गई है।
सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। पासपोर्ट कार्यालय और आसपास के पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ईमेल में एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के कथित बयान का उल्लेख करते हुए पासपोर्ट कार्यालयों को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस अभी ईमेल की सत्यता, उसके स्रोत और भेजने वाले की पहचान की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article