अज्ञात ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर, साला-बहनोई समेत तीन की हालत गंभीर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के गौराचौकी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हबीबपुर इंस्पेक्टर कृपा सागर एवं कजरैली थाना प्रभारी नवनीश कुमार पहुंचे। जिसके द घायल व्यक्ति को मायागंज अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया।

बता दें कि घायल व्यक्ति नाथनगर रामपुर खुर्द का रहने वाला है। जिसमें 17 वर्षीय धनंजय कुमार एवं 16 वर्षीय दीपक कुमार, इसके साथ ही 26 वर्षीय बाइक चालक पुरुषोत्तम कुमार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुरुषोत्तम कुमार की हालत गंभीर है। अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई। कजरेली पुलिस ट्रैक्टर की छानबीन कर रही है।

दीपक, धनंजय एवं उनके बहनोई पुरुषोत्तम कुमार यह तीनों कजरेली की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक भागलपुर से कजरेली मुख्य मार्ग पर अज्ञात ट्रैक्टर ने तीनों को पेट्रोल पंप के पास कुचल डाला। और अज्ञात ट्रैक्टर कुचल कर भागने में सफल रहा।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article