सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी, कार और ट्रक के टक्कर में भीषण हादसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बांका में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बनगांवा गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक एक कार में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार मे पांच लोग सवार थे। जैसे ही कार बनगांव के पास पहुंची तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोग कार सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े। हालांकि तबतक एक महिला की मौत हो चुकी थी।

जिसके बाद आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बाकी दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिनका इलाज चल रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में लगी है।

Share This Article