नालंदा: शहर के विभिन्न इलाके में तीन महिला की मौत, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद कर दी हत्या, एक ने खुद लगा लिया मौत को गले

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खहर नालंदा से है। मामला तेलमर ओपी क्षेत्र के गोराडीह गांव की है। जहां अजय कुमार की पत्नी आरती कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मायके वालों ने बताया कि 6 माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अचानक रात में दोनों के बीच पैसे को लेकर अनबन हुई पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। लड़की वालों का आरोप है कि मृतका से उसका पति व ससुराल के लोग 3 लाख रुपए नगदी के लिए अक्सर पड़ताड़ित किया करते थे।

इसी मांग को पूरा नहीं कर पाए तो रात को पति परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना हिलसा थाना क्षेत्र के नवगढ़ का है। जहां अंशु कुमार की पत्नी शोभा कुमारी को भी गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिवार के लोगों ने बताया कि विवाह के समय 6 लाख रूपए में शादी तय हुआ था लेक़िन इन लोगों से ₹3 लाख ही जुगाड़ हो पाया था।

जिसके बाद से उसे लगातार पड़ताडित किया जाता था। बीती रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका एक बच्चे की मां भी थी। इसके साथ ही युवक ने पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था। मृतक आशीष कुमार पिता राजकुमार प्रसाद एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकांगरडीह गांव का रहने वाला है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article