हैदराबाद के गोदाम की भीषण अगलगी में कटिहार के तीन मजदूरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हैदराबाद में हुए अग्निकांड में जिंदा जले मजदूरों में तीन मजदूर बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे। जिले के दो अलग अलग प्रखंडों में प्रखंड निवासी तीन मजदूरों की मौत हैदराबाद में कबाड़खाने में आग लगने के कारण हो गयी। मजदूरों के गांव में चीख पुकार मच गई। प्रशासन से मिली सूचना पर प्रखंड के राजस्व पदाधिकारी मृतकों की सूची जिला प्रशासन को भेजा। फलका प्रखंड क्षेत्र के टापुआ गांव से दो मजदूरों की पहचान हुई। गोविंदपुर पंचायत क्षेत्र का इलाका टापुआ है। जबकि तीसरा मृतक मजदूर कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र से है।

राजस्व पदाधिकारी और पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि प्रशासन द्वारा मिली जानकारी पर मृतक मजदूरों के परिवारों से मिल कर उनकी सूचना प्रशासन को भेजी जा रही है। जिससे सरकार की तरफ से आपदा से मिलने वाली सहायता इन परिवारों को उपलब्ध हो सके। मृतक मजदूर राजेश महलदार पिता बिनोद महलदार उम्र 18 वर्ष, दामोदर महलदार पिता झबरू महलदार उम्र 28 वर्ष दोनों ग्राम टपूवा गोविंदपुर फलका प्रखंड के निवासी है। जिनकी तस्वीर भी प्रशासन को भेजी जा रही है। वहीं तीसरा मृतक मजदूर सिंटू कुमार बल्थी महेशपुर कुरसेला प्रखंड क्षेत्र का है। मृतक मजदूर की पत्नी ने कहा कि तीन माह पूर्व मेरा पति काम करने गया था। रात वहां से फोन पर आग से जलकर हुई मौत की सूचना मिली थी।

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Share This Article