साइकिल चोरी करते पकड़ा गया तीन युवक,जमकर की गई पिटाई, एक ही मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK –कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक के समीप ग्रामीणों ने साईकिल चोरी के आरोप में 3 युवकों को पकड़ कर बंधक बनाया जिसके बाद उग्र भीड़ ने तीनो के साथ जमकर की मारपीट की जिसमे एक की मौत घटनास्थल पर हो गई।बताया जा रहा है दो का कोढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे घायल का उपचार चल रहा है । जबकि मृतक युवक की पहचान मखदमपुर पंचायत के झिटकिया मुसहरी के रहने वाले 45 वर्षीय पंचलाल ऋषि के रूप में की गई है । वही 2 अन्य घायल युवक की पहचान नही हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक फूलवरिया चौक से साइकिल चुराकर भाग रहे थे जिसके बाद भीड़ ने तीनों युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और तीनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया मारपीट मे सभी युवक को गंभीर चोट आई वही इस मामले की जानकारी ग्रामीणों द्वारा कोढ़ा पुलिस को दीया गया। सूचना पाते ही कोढ़ा पुलिस दल वल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों युवकों को इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गई जहाँ अस्पताल जाने के दौरान एक युवक पंचलाल ऋषि की मौत रास्ते मे हो गई जबकि दो अन्य युवक का इलाज चल रहा है ।कोढ़ा पुलिस ने बताया है कि चोरी के आरोप में पकड़े जाने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये जहाँ एक कि मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article