देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि आज, CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, समाधि स्थल का किया निरीक्षण

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 28 फरवरी 2026: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 63वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी पटना के बांस घाट स्थित उनके समाधि स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया और देशरत्न को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्र सेवा का अद्भुत उदाहरण है। संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और राजनीति के लिए मार्गदर्शक हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजकीय समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरीय प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

सभी ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर देशरत्न को श्रद्धांजलि दी गई। बिहार सशस्त्र पुलिस द्वारा शोक सलामी भी दी गई। समारोह की समुचित व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने बांस घाट परिसर का निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्युत शवदाह गृह, नव-निर्मित शवदाह गृह तथा आसपास की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, रखरखाव और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिरी नाला क्षेत्र का भी जायजा लिया।

राजकीय सम्मान के साथ आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article