आज देश मना रहा 73वां गणतंत्र दिवस, जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर जद(यू) के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने सभी को बधाई और शुभकामाएं दी। गणतंत्र दिवस पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण परेड है जो राजपथ, दिल्ली से शुरू होती है और इंडिया गेट पर समाप्त होती है। इस दिन देश के राष्ट्रपति राजपथ, नई दिल्ली में झंडा फहराते हैं। इस दिन कल्‍चरल प्रोग्राम के साथ भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना भी भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत, परेड और एयरशो के जरिये प्रदर्शित करते है।

बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान मिला। इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और इसी के साथ भारत एक संप्रभु राज्‍य बन गया, जिसे गणतंत्र घोषित किया गया। डॉ बीआर अंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की। गणतंत्र घोषित किया गया, इसलिये इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Share This Article