आज आस्था के महापर्व छठ का अंतिम दिन, देश के हर कोने में मनाया गया छठ पूजा

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज चौथा और अंतिम दिन हैं। आज व्रती उगते सूरज को अर्घ्य देकर अपनी पूजा संपन्न करेंगे। उदित सूर्य को अर्ध्य प्रदान करने के साथ ही पूर्णता का मुकाम हासिल कर रहे हैं। देश के हर कोने में छठ पर्व मनाया जाता हैं।

मोकामा और आस-पास के इलाकों के तमाम गंगा घाटों पर उगते सूर्य को अर्ध्य देने का सिलसिला तेज हो गया है। हर तरफ छठ की रौनक देखी जा रही है।लोक आस्था के इस महा पर्व को लेकर घाटों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में लोगों ने सूर्यदेव की पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की दुआ मांगी।

इसके अलावा गोरखपुर में भी भक्तों ने आज छठ पूजा के अंतिम दिन की पूजा की और उगते सूरज को अर्घ्य दिया।

ओडिशा में भी छठ पूजा को लेकर काफी धूम दिखी। भुवनेश्वर में भक्तों ने छठ पूजा के अंतिम दिन अपने निवास पर सुबह की पूजा की और उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ पूजा संपन्न किया।

घाटों पर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार दिवसीय यह महापर्व उत्साह,हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि,कोरोना वायरस पर आस्था का यह पर्व भारी पड़ा। हर तरफ लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Share This Article