News PR Live
आवाज जनता की

राशिफल 17 अक्टूबर 2021: कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें ये राशिवाले, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मेष। आज के दिन बातचीत का रवैया अच्छा रखें और सबसे घुलमिल कर रहें। पार्टनरशिप का काम फायदा देगा और कोई नई डील भी हाथ लग सकती है। आज आपको युवाओं के साथ वाद-विवाद से दूर रहना होगा अन्यथा खुशियों को सेंध लग सकती हैं। सेहत में आज सिर दर्द से परेशान रह सकते है। परिवार में कोई सदस्य अचानक बीमार पड़ सकता।

वृषभआज दूसरों से बिगड़े संबंध और काम बनेंगे। कर्मक्षेत्र में पूरे परिश्रम और ठोस कार्ययोजना के बल पर शत्रुओं को पछाड़ने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में पुराने रोगों से राहत के आसार हैं, लेकिन बीपी के मरीज हैं तो थोड़ा सावधान रहें। पुराने मित्र या रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन। आज के दिन कार्यस्थल से घर तक गुस्से पर नियंत्रण रखें। शांत रहने से ही स्थितियां अनुकूल रहेगी। संभव हो तो जरूरतमंदों की सेवा करें। स्वास्थ्य में क्षमता और प्रतिरोधकता दोनों ही बढ़ाने की जरूरत है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। शाम तक शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क। आज ऑफिशियल कार्यों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे, जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे आज ट्रांसफर की सम्भावना बढ़ सकती है। व्यापारिक मामलों में हार नहीं माननी चाहिए। सोने-चांदी का व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा है। संतान के स्वभाव को लेकर सजग रहें, उनका विवादों में पढ़ना आप को मुश्किल में डाल सकता है।

सिंह। आज के दिन विचारों को फिल्टर करते रहें, जल्दबाजी में न ही कोई निर्णय लें और न ही किसी को रिप्लाई करें। कर्मक्षेत्र में स्थितियां लगभग सामान्य रहने वाली है, तो वहीं दूसरी ओर पिछले किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के व्यवहार से प्रसन्न रखना होगा.

कन्या। आज के दिन  दूसरों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके पेंडिंग कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को पॉजिटिव थिंक रखना होगा. शेयर मार्केटिंग का काम करने वालों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए, किचन में कार्य करते समय सावधान रहना होगा अग्नि दुर्घटना की आशंका है।

- Sponsored -

- Sponsored -

तुला। आज के दिन नकारात्मक सोच ऊर्जा को कम करने वाली होगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना को उत्पन्न न होने दैं। सेहत में बालों की केयर करें, यदि बालों में कोई समस्या काफी दिन से चल रही है तो डॉक्टर से संपर्क कर उसका निदान करें। मां के साथ समय बिताएं उनका सानिध्य आपको प्रसन्नता देंगे।

वृश्चिक। आज के दिन पूजा-पाठ में मन लगाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि मन में भटकाव अधिक होगा। मन को शांत रखने के लिए देवी की आराधना करना भी उत्तम रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे. बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु। आज के दिन दिमाग में कई प्रकार के प्रश्नों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानियों के चलते भविष्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं, लेकिन मन की प्रसन्नता को बनाए रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन और सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को विभागीय सम्मान का योग है। परिवार के लोगों के साथ बैठ कर पुरानी यादें ताजा होंगी।

मकर। आज के दिन अपनी मानसिक योग्यता का आज भरपूर प्रयोग करने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोग सहकर्मियों के साथ विवाद में ना पड़ें और गुस्से पर काबू रखें। आज आपके दांत में दर्द हो सकता है, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। परिजनों के साथ यात्रा का योग है, लेकिन हादसों के प्रति सतर्कता बरतें।

कुंभ। आज खुद को आत्मविश्वास से भरपूर और सहकर्मियों के लिए सहयोगात्मक बनाना होगा। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रखें। बॉस और वरिष्ठजनों से विनम्रता से बर्ताव करें। घर में नए साजो सामान आने की संभावनाएं बन रही हैं।

मीन। आज के काम के बोझ और नई जिम्मेदारियों के चलते दिन बेहद व्यस्तता वाला होगा। योग्यता की परख के लिए डाली गई जिम्मेदारियों पर पूरा फोकस करें। परिश्रम का परिणाम जल्द मिलेगा। ऑफिस में बॉस के साथ तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है, उनका दिया हर काम समय पर दक्षता से पूरा करना होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.